भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मना

भागवत सप्ताह: गुलाब की पंखुड़ियां की वर्षा  के साथ धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव.                                  जावरा निप्र " बांस की बांसुरी पर घणो इतरा वे " मीठी रस की भरी राधा रानी लागे" और राधिका गोरी से बृज की छोरी से करा दो म्हारो ब्याह " के भजनों के बीच भागवत सप्ताह मैं क्या महिला और क्या पुरुष डीजे की धुन  पर संगीत की स्वर लहरियों के बीच झूम उठे तो भागवत आनंद का एक अलग ही नजारा देखने को मिला lअवसर था -राठौर समाज जावरा द्वारा लाला गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का l.                       राठौर समाज जावरा द्वारा भागवत कथा के आयोजन के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया मंदिर को  आकर्षक विद्युत सज्जा पुष्पमाला एवं बैलून के फुग्गा से सजाया गया l सत्यनारायण नारायण मंदिर के सामने स्थित राधा कृष्ण मंदिर से विधिवत भगवान वासुदेव जब नन्हे से कृष्ण को जन्म होने के बाद  पालने में लेकर आए तो उपस्थित महिलाएं एवं पुरुष ने पुष्प वर्षा कर भगवान कृष्ण का स्वागत किया और सब लोग डीजे की धुन पर खूब थिरके l राठौर समाज जावरा के अध्यक्ष महेश राठौर (सेलिब्रेशन ) की जजमानी  में आयोजित कृष्ण जन्म के प्रसंग पर भागवताचार्य श्री रविंद्र उपाध्याय( पप्पू जी) के मुखारविंद से भागवत कथा चल रही है l इस अवसर पर राठौर समाज जावरा के संरक्षक जगदीश राठौर पत्रकार अध्यक्ष महेश राठौर , उपाध्यक्ष मुकेश राठौड़ पूर्व उपाध्यक्ष  शंकरलाल राठौर( किराने वाले )कोषाध्यक्ष सत्यनारायण राठौर कार्यसमिति सदस्य विनोद राठौर  मांगीलाल राठौर  (टाइपिस्ट )प्रभात परिहार वीर सेना जावरा के अध्यक्ष संतोष राठौर समरथ मल  राठौर (मामा जी) सुनील राठौर मुकेश भाटी तथा राठौर महिला मंडल संरक्षक श्रीमती  संगीता राठौर अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंघल सह सचिव श्रीमती प्रीति भाटी कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना राठौर युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्कर राठौर के अलावा राठौर समाज एवं राठौर महिला मंडल की अनेक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी महिलाएं ने भी भागवत सप्ताह का रसास्वादन किया l रात्रि 8बजे ओम जय जगदीश हरे की आरती के पश्चात प्रसादी वितरित करने के उपरांत इस अलौकिक कार्यक्रम का समापन हुआ l